रामनिवास शर्मा सहित 2 पर बलात्कार का केस दर्ज, एक गिरफ्तार तो दूसरा रामनिवास शर्मा फरार, तलाश जारी

ग्वालियर. जरूरतमंद महिला को नौकरी का ऑफर देकर होटल संचालक और भाजपा नेता एवं उसके साथी ने गैंगरेप कर दिया। महिला को होटल संचालक ने बहाने से दोस्त के ठिकाने पर बुलाया। वहां दोनों ने उसे बंधक बना लिया और उसे धमकाया कि अगर उनकी बात नहीं मानी न तो वह उनके चंगुल से बाहर निकल पायेगी और न ही नौकरी मिलेगी। उसे धमकाकर दोनों ने ब्लात्कार किया।
नौकरी चाहिये तो चुप रहो
रामनिवास शर्मा और अमित ने उसे धमकाया कि उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो उनका कुछ नहीं बिगडेगा और उन पर हाथ डालने की हिम्मत किसी में नहीं है। मुंह खोला तो उसे न तो नौकरी मिलेगी और न ही वहां यहां से जिन्दा जायेगी। उसे धमकाकर दोनों ने भगा दिया।
पीडि़ता ने बताया कि भिण्ड की रहने वाली है। कामकाज की तलाश में परिवार यहां आ गया है। मुरार में निवास करती है। उसे काम की जरूरत थी और परिचित के माध्यम से पता चला था कि होटल रमाया के मालिक रामनिवास शर्मा को घर के कामकाज के लिये नौकरी की आवश्यकता है। काम पसंद आया तो उसे होटल में भी काम मिल जायेगा।
दोस्त के घर पर बात करने बुलाया था
पीडि़ता ने बताया कि बुधवार को रामनिवास से मिलने के लिये होटल पहुंची थी। लेकिन रामनिवास ने उससे बात नहीं की। उससे कहा घर चलकर बात करेंगे। यह भी समझा देंगे कि क्या काम करना है। उनकी बातों में आकर वह साथ आ गयी। रामनिवास उसे बलवंत नगर मंें अमित मिश्रा के घर ले आया था उसे घर दिखाने के बहाने अंदर कमरे में लाकर बंद कर दिया और फिर रामनिवास और अमित ने उसके साथ गैंगरेप किया।
मुझे ब्लैकमेल कर रहे हैं
होटल रमाया के संचालक रामनिवास का कहना है कि यह दोनों मुझे मिलकर ब्लैकमेल कर रहे हैं श्री पाठक मुझे क्रेशर पर मिट्टी का काम मांगने के लिये आया था मैंने मना कर दिया तो मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। मैं तो इस महिला को जानता भी नहीं हूं।
रामनिवास शर्मा, आरोपी, संचालक होटल रमाया
होटल संचालक सहित 2 पर एफआईआर
बेरोजगार महिला को नौकरी देने के नाम पर झांसा देकर होटल संचालक और उसके दोस्त ने बलात्कार किया है। पीडि़ता की शिकायत पर दोनों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मृगाखी डेका, एएसपी, साउथ सर्किल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *