ग्वालियर केंद्रीय कारागार में कैदी के जरिए चला रहे थे नशे का कारोबार, दो जेल पहरी पकड़े, अधीक्षक ने किया निलंबित

ग्वालियर. ग्वालियर केंद्रीय कारागार में जेल प्रशासन की तलाशी में चरस, गांजा, बीड़ी, सिगरेट व तंबाकू भारी मात्रा में बरामद हुई है। जेल में चरस व गांजा बरामद होने पर जेल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो प्रहरियों को निलंबित कर दिया है। वही एक कैदी को जेल की दीवार के पास से नशे का यह सामान समेटते हुए पकड़ा गया था। फिलहाल जेल अधीक्षक ने दोनों जेल प्रहरियों को तत्काल निलंबित कर दिया है।

पहरी के जूता मिला नशीला पदार्थ
बताया गया है कि जेल में नशे का सामान बांटे जाने की सूचना कुछ समय से मिल रही थी। नशे का यह सामान रात में जेल दीवार के पास फेंके जाने की सूचना मिल रही थी। इस सूचना की तस्दीक के लिए बीती रात जेल में दीवार के पास चेकिंग की गई और इस दौरान कैदी इकबाल सामान के बोरी में समेटता पकड़ा गया। कैदी को पकड़कर जब पूछताछ की गई तब उसने दो प्रहरियों दिनेश यादव व मनोज राजौरिया के नाम लिए। इसके बाद इन प्रहरियों की तलाशी ली गई तब दिनेश के पास 7900 रुपए व मनोज के जूतों में गांजा जैसा सामान व बीड़ी मिली। तलाशी के दौरान 350 ग्राम गांजा भी मिला। कैदी के पास सामान से भरी बोरी भी बरामद की गई है। जेल अधीक्षक विदित सरवैया का कहना है कि जेल में तलाशी के दौरान चरस व गांजा बरामद हुआ है। प्रहरियों से नगदी व नशे का सामान भी मिला है। प्रहरियों को निलंबित कर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *