28, 29 एवं 30 अक्‍टूबर को भोपाल के प्रमुख सार्वजनिक स्‍थानों पर पुलिस बैंड की मनमोहक प्रस्तुति

भोपाल, – मध्यप्रदेश 7वीं वाहिनी पुलिस बैंड द्वारा 28 से 30 अक्‍टूबर तक शाम 4:00 बजे से 5:30 बजे तक भोपाल के बोट क्‍लब, शौर्य स्‍मारक भोपाल एवं पुलिस पेट्रोल पंप जहांगीराबाद में मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। कमांडेंट 7वीं वाहिनीं हितेश चौधरी ने बताया कि पुलिस बैंड द्वारा देश भक्ति सहित अन्य गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। यह कार्यक्रम सभी नागरिकों के लिए नि:शुल्‍क आयोजित किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि 21 अक्‍टूबर पुलिस स्‍मृति दिवस एवं झंडा दिवस से 31 अक्‍टूबर राष्‍ट्रीय एकता दिवस के अवसर तक 10 दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें 28, 29 एवं 30 अक्‍टूबर को 7वीं वाहिनी पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति एवं अन्‍य गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *