पद्मा कन्याविद्यालय की छत गिरने से उपयंत्री व सहायक यंत्री निलंबित, परियोजना यंत्री को कारण बताओ नोटिस 

ग्वालियर – सीएम राइज योजना के तहत निर्माणाधीन सांदीपनि पद्मा कन्या विद्यालय में स्लैब कास्टिंग के दौरान छत गिरने की घटना को राज्य शासन द्वारा विशेष गंभीरता से लिया गया है। इस सांदीपनि विद्यालय भवन निर्माण के पर्यवेक्षण का कार्य देख रहे पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम के सहायक यंत्री राजदीपसिंह जादौन व उपयंत्री सतेन्द्र पाण्डेय को निलंबित कर दिया गया है। परियोजना यंत्री (कार्यपालन यंत्री) पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम मनोज आचार्य के खिलाफ कार्रवाई के लिये कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम अनंत कुमार सिंह द्वारा इस कार्रवाई के संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं।
ज्ञात हो निर्माणाधीन सांदीपनि पद्मा कन्या विद्यालय में सोमवार को स्लैब कास्टिंग के दौरान छत गिरने की घटना गिरने की घटना हुई थी, जिसमें कुछ श्रमिक घायल हो गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने श्रमिकों के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ-साथ प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम अनंत कुमार सिंह से फोन पर चर्चा की थी। प्रबंध संचालक ने घटना को गंभीरता से लेकर मौके पर जाँच दल भेजने के निर्देश दिए थे। इस क्रम में भोपाल से आए दल द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया, जिसमें प्रथम दृष्टया उपयंत्री, सहायक यंत्री एवं कार्यपालन यंत्री की उदासीनता सामने आई। प्रबंध संचालक इस लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *