पं. राजकुमार तिवारी ने महाराष्ट्र सरकार के पतन की एक वर्ष पूर्व की थी भविष्यवाणी, एक वर्ष पहले होने से पहले गिरी उद्धव सरकार

ग्वालियर. देश के जाने माने ज्यातिषाचार्य ने आज से एक वर्ष पहले मार्तण्ड उपाधि से सम्मानित पंडित राजकुमार तिवारी ने महाराष्ट्र की सरकार के पतन की घोषणा 22 जून 2022 की थी। पं. राजकुमार तिवारी द्वारा की गयी भविष्यवाणी 22 जून 2022 की शाम 4 पूरी हो गयी। आपने देखा होगा कि शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे अपने 40 विधायक लेकर गुवाहाटी चले गये थे। इससे महाराष्ट्र सरकार में भूचाल आ गया और 22 जून की शाम को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सीएम हाउस छोड़कर मातोश्री चले गये।
यह की थी भविष्यवाणी
महाराष्ट्र की राजनीति में परिवर्तन होगा। आने वाले 18 महीने में राज्य के बहुत बड़े नेता की हानि से समीकरण बदलेंगे। राष्ट्रीय राजनीति प्रभावित होगी।

सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा
हनुमान चालीसा पाठ करने पर सांसद नवनीत राणा पर देशद्रोह
मुंबई की सांसद नवनीत राणा दंपत्ति पर 23 अप्रैल को आईपीसी की धारा 153(ए) और 124-ए(देशद्रोह) के तहत गिरफ्तार किया था। इन्होंने घोषणा की थी कि वह बांद्रा में ठाकरने के निवास के बाहर हनुमान चालीस का पाठ करेंगे। इससे पहले ही दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केन्द्र और राज्यों को निर्देश देते हुए देशद्रोह के मामलों में सभी कार्यवाही पर रोक लगा दी थी। जब तक कि देशद्रोह कानून पर पुर्नविचार नहीं हो जाता। नवनीत राणा ने लीलावती अस्पताल में डॉक्टरों के साथ अपनी मेडीकल रिपोर्ट पर सार्वजनिक रूप से चर्चा करने के लिये शिवसेना नेता किशोरी पेडनेकर, मुंबई की पूव्र मेयर और मनीषा कायंडे की भी आलोचना की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *