ग्वालियर में ‘अग्निपथ’ के विरोध में हुए उपद्रव में 4 ट्रेनर गिरफ्तार

ग्वालियर. ग्वालियर में सेना भर्ती योजना ‘अग्निपथ’ के विरोध में हुए उपद्रव के पन्ने खुलने लगे हैं। अभी तक पुलिस आधा सैकड़ा आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर चुकी है। मनोज फौजी गोला का मंदिर पर प्रदर्शन करने पहुंचे युवाओं को भड़काया था। मनोज फौजी की गोला का मंदिर पर CCTV फुटेज के आधार पर वहां होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए फिजिकल ट्रेनर को उठा लिया फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी स्पष्ट कुछ नहीं कह रही है। सूत्रों से यह भी पता लगा है कि मनोज फौजी मामला दर्ज होने की बात सुनते ही फोन पर बात करते हुए निकल गया है। पुलिस को मनोज फौजी के खिलाफ सेना की तैयारी कर रहे युवाओं को अग्निपथ योजना के विरोध में भड़काने के सबूत मिले।

मामले की जांच कर रहे IPS ऑफिसर ऋषिकेश मीणा ने बताया कि मनोज, पूर्व सैनिक है। 16 जून को जब गोले का मंदिर और बिरला नगर रेलवे स्टेशन पर उपद्रव हुआ, उस दौरान भी मनोज की मौजूदगी के सबूत CCTV फुटेज में मिले हैं। गोला का मंदिर पर मनोज ने भड़काऊ बयान दिए थे। इसके बाद ही यहां उपद्रव हुआ था। घटना के CCTV फुटेज को आधार बना कर मामले में फिजिकल ट्रेनर क्लब के संचालक मनोज फौजी के खिलाफ एफआईआर की गई है।

यह है मामला
केन्द्र सरकार ने 14 जून को सेना में भर्ती के लिए “अग्निपथ’ स्कीम लॉन्च की थी। इसमें चार साल की नौकरी का प्रावधान है। सीआर अच्छी रहने पर नियमित करने के प्रावधान भी है। इसके विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। पहले बिहार में रेलवे ट्रैक पर आगजनी और तोड़फोड़ हुई थी। 16 जून को ग्वालियर में उपद्रव की शुरुआत सुबह 10 बजे से ही शुरू हो गई थी। 10 बजे से गोला का मंदिर चौराहा पर भीड़ जुटी। आक्रोशित युवाओं ने ट्रैफिक को रोक दिया। कुछ देर में प्रदर्शन उग्र हो गया। गोला का मंदिर से उपद्रवी बिरला नगर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। स्टेशन पर तोड़फोड़, आगजनी की गई थी। हालांकि अब तक मामले में आधा सैकड़ा नामजद समेत 400 से 500 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हो चुके हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *