दोस्त नहाते रहे और दोस्त रमौआ बांध में डूबता चला गया, परिजनों ने शक जताया हत्या का

ग्वालियर. एक युवक का नदी में नहाने का शौक उसकी जान पर भारी पड़ गया। दोस्तों के साथ रमौआ बांध पर नहाने गया युवक पानी में डूबता गया और उसके साथ नहाते रहे। जब दोस्त नहाकर बाहर आये तो साथी की याद आयी। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी, लेकिन अंधेरा होने की वजह युवक की तलाश पुलिस को रोकनी पड़ी। शनिवार की दोपहर बाद युवक का शव जलाश्य में उतराता मिला है। पुलिस ने रोहित का शव बरामद कर पोस्टमार्टमा कराया है। परिजन ने रोहित के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है।
यह है घटनाक्रम
ग्वालियर के महलगांव निवासी 23 वर्षीय रोहित पुत्र देवाराम जाटव प्रायवेट जॉब करता है और पिछले दिन अपने दोस्तों में अजय सोनी, दमन रजक, अरूण कौशल लाला परिहार, रामवीर परिहार, शुभम परिहान तथा भुवनेश परिहार के साथ पार्टी करने के लिये निकला था। दोपहर लगभग 12 बजे के लगभग वह सभी रमौआ डैम पर पहुंचे और पानी में नहाने उतर गये। काफी देर तक नहाने के बाद जब सभी वापिस आये तो पता चला कि रोहित गायब था।

जताई हत्या की शंका

रोहित के भाई राहुल ने रोहित के साथ किसी घटना की आशंका व्यक्त की है। उसका कहना था कि उसके साथ पार्टी मनाने आए युवक अलग-अलग बयान दे रहे हैं, जिससे उन्हें उसके साथ किसी घटना होने का अंदेशा है। क्योंकि कोई कह रहा है कि कहीं और जाना था और रोहित यहां पर ले आया और कोई कह रहा है कि वह ऊपर से कूद रहा था और कब डूब गया, इसका पता हीं नहीं चला।पुलिस का कहना सिरोल थाना प्रभारी गजेन्द्र धाकड़ का कहना है कि पानी में डूबे युवक का शव बरामद कर लिया है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *