Indian Railways-1 जुलाई से सीनियर सिटीजंस को ट्रेनों में फिर मिलेगी यह सुविधा
नई दिल्ली. Indian Railways वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान रेलवे ने कई सेवाओं को बन्द कर दिया था। लेकिन स्थिति पटरी पर आने के साथ ही रेलवे अब इन सेवाओं को वापिस शुरू कर रहा है। जैसे अधिकतर ट्रेनों में कम्बल और बेडरोल की सुविधा फिर से शुरू कर दी गयी है। इसके अलावा जनरल की टिकट भी अब मिलना शुरू हो गया है। लेकिन यात्रियों को सबसे अधिक इंतजार ट्रेनों में सीनियर सिटीजन्स (Senior Citizens Concession Indian Railways) को मिलने वाली छूट का है। जिसे लेकर कई बार खबरें मीडिया में आती रहती है।
सीनियर सिटीजन्स को मिलेगी यह सुविधायें
दरअसल, कोरोना काल (Coronavirus) से पूर्व ट्रेनों में सीनियर सिटीजंस को टिकटों पर रियायत मिलती थी, जो इस वक्त बन्द है। लेकिन एक न्यूज रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि 1 जुलाई 2022 से एक बार फिर ट्रेनों में सीनियर सिटीजंस को मिलने वाली छूट को बहाल कर दिया जायेगा । यह मैसेजे तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन आपको बता दें कि यह (Fake News) न्यूज फेक है क्योंकि अभी तक रेलवे की ओर से (Indian Railways Latest News) ऐसी कोई घोषणा नहीं की गयी है। पीआईबी फेक्ट चेक ने इसकी पड़ताल करने के बाद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गयी है।
पीआईबी ने दी जानकारी
पीआईबी फैक्ट चैक PIB Fact Check ने ट्विट कर बताया एक फर्जी मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि भारतीय रेलवे 1 जुलाई 2022 सीनियर सिटीजंस (Railways Senior Citizens Concession) के लिये रियायतें फिर से शुरू करेगा। भारतीय रेलवे की ओर से फिलहाल केवल दित्यांगजनों, रोगियों और छात्रों को ही यह सुविधा दी जा रही हे। आपको बता दें कि सरकार बार-बार यह अपील करती है कि जब तक कोई आधिकारिक घोषणा न हो तब तक भ्रामक खबरों (Fake News) पर यकीन नहीं करें।
