मेक्ट्रोनिक्स के जुनून से चढ सकते हैं सफलता की सीढी: प्रो. दीप

(जेयू के अभियांत्रिकी संस्थान में व्याख्यान का आयोजन)

ग्वालियर जीवाजी विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी संस्थान में ‘मेम्स एडं मेक्ट्रोनिक्स‘ विषय पर ऑनलाइन विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रो. दीप किशोर, इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग विभाग, एम.आई.टी.एस. ने छात्रों को बताया कि मेक्ट्रोनिक्स एक तेजी से उभरती इंजीनियरिंग की विधा है जो मेकेनिकल और इलेक्ट्रोलिक्स का संयोजन है। माइक्रो-इलेक्ट्रोमेकेनिकल सिस्टम (मेम्स) एक प्रोसेस टेक्नोलोजि है जो बहुत कम उर्जा खपत, कम कीमत और माइक्रोमीटर से भी कम साइज के अत्यंत सूक्ष्म डिवाइस बनाने में प्रयोग होती है।
जिससे आज परंपरागत बडे मेकेनिकल सिस्टम की जगह सूक्ष्म, बेहतर प्रदर्शन, अधिक उत्पादकता के लिये बडे पैमाने में माइक्रो सेंसर्स, जनरेटर्स, एक्यूटेर्स, ऑसोलेटर्स, आदि को इलेक्ट्रोनिक सर्किटरी बनाने में कंट्रोल और इंफोमेशन प्रोसेसिंग डिवाइस के रूप में बहुत अधिक प्रयोग होता है। मेम्स का बायो मेडिकल में प्रयोग को समझाते हुये डीएनए एनालाइजर, फूड टेस्टिंग, केमिकल डाइग्नोस्टिक को विस्तार से बताते हुये बायो-मेम्स डिवाइसिस और एप्लीकेशन्स से इंजीनियरिंग की दुनिया में आई क्रांति से परिचित कराया। इस अवसर पर अभियांत्रिकी संस्थान के डायरेक्टर, डॉ. संजय कुमार गुप्ता, आयोजन समन्वयक प्रो. मिनि भोला सहित सभी इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के शिक्षकगण तथा छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *