ग्वालियर सेंट्रल जेल में जेलर अपने चैम्बर में कैदी की पत्नी के साथ लंच करते हुए वीडियो वायरल
ग्वालियर. केन्द्रीय जेल के जेलर और उप जेल अधीक्षक का वीडियों सोशल मीडिया पर धडल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियों में दोनों जेल अफसर एक कैदी की पत्नी और एक अन्य महिला के साथ लंच करते दिखाई दे रहे है। ऐसा बताया जा रहा है कि केदी की पत्नी को जेल के अन्दर आने की अनुमति दिये जाने के लिये वीआईपी पास की व्यवस्था की गयी थी। वीडियों वायरल होने के बाद जेलर का तबादला कर दिया गया है। यह मामला 19 अप्रैल का है। जेल सुपरिडेंट के कहने पर 2 महिलाओं को जेल के भीतर आने के लिये दो वीआईपी पास की व्यवस्था की गयी थी। दोनो महिलाओं को सीधे जेल सुपरिडेंट मनोज साहू के कैबिन में ले जाया गया और यहां पहले से मौजूद जेल अधीक्षक और उपजेल अधीक्षक प्रभात कुमार महिलाओं से बातचीत करते रहे, फिर दोनों ने महिलाओं के साथ कैबिन में बैठ लंच किया। ऐसा बताया जा रहा है कि खाना महिलायें अपने साथ लेकर आयी थी। लंच के बाद हाईप्रोफाइल कैदी से उसकी पत्नी की मुलाकत जेलर कैबिन में करायी गयी।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर सेंट्रल जेल में इन दिनों फर्जी इनकम टैक्स ऑफीसर बनकर छापा मारने वाले हाईप्रोफाइल आरोपी गुरमीत कुकरेजा बन्द हैं। उसने लगभग एक माह पूर्व ग्वालियर में एक कारोबारी के छापा मारा था। लेकिन छापा डालते वक्त उसका भांडा फूट गया था। जिस समय वह कारोबारी के यहां रेड की कार्यवाही कर रहा था उसी वक्त कारोबारी के पास इनकम टैक्स अधिकारी का फोन आया गया था। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के निर्देश पर फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी को घेराबंदी करके पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
