गुना में बस और ट्रक के बीच दुर्घटना में 8 मजदूरों की मौत, 54 घायल

गुना. जिला मुख्यालय के पास बायपास मार्ग पर बस और ट्रके के बीच हुए एक्सीडेंट में 8 मजदूरों की मौत हो गयी और 54 लोग घायल हो गये । यह मजदूर यूपी के निवासी हैं, जो महाराष्ट्र से अपने गृहराज्य वापिस लौट रहे थे। घायलों को यहां के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य किया है। एसपी तरूण नायक ने बताया कि केंट थाना क्षेत्र में सुबह तड़के करीब 3 बजे यह दुर्घटना घटी। ट्रक महाराष्ट्र से यूपी के उन्नाव जिले की ओर जा रहा था। जबकि बस खाली थी और ग्वालियर से अहमदाबाद की ओर जा रही थी। शुरूआती जांच में हादसे के लिये बस चालक को जिम्मेदार बताया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। मृतकों की पहचान इब्राहिम, अजीत, अर्जुन, वसीम, रमेश और सुधीर के रूप में हुई हैं। 2 अन्य की पहचान नहीं हो सकी हैं।
मजदूरों की मौत पर सीएम ने जताया शोक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान में बस और ट्रक के बीच हुई दुर्घटना में मृत मजदूरों की मौत पर शोक जताया है। श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि हादसे में अनमोल जिंदगियों के असमय काल के गाल में समा जाने का दुःखद समाचार मिला है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

सिंधिया ने श्रमिकों की मौत पर शोक जताया

भाजपा नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने श्रमिकों की मृत्यु पर शोक जताया। सिंधिया ने ट्वीट जरिए कहा- ईश्वर से प्रार्थना है वे सभी दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *