उपचुनाव से पहले हो सकता है बड़ा उलटफेर, भाजपा के बडे नेता ग्वालियर चंबल से पूर्वमंत्री कांग्रेस के संपर्क में
भोपाल. मध्यप्रदेश की राजनीति एक बार फिर से गरमा गई है। विधायक रह चुके विंध्य के एक आदिवासी भाजपा नेता ने हाल ही में भोपाल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात की है। इस मुलाकात का मतलब ये निकाला जा रहा है कि ये नेता विंध्य की सीट से उपचुनाव लड़ सकते है। वहीं ग्वालियर-चंबल अंचल के पूर्व मंत्री और भाजपा के एक बड़े नेता भी कांग्रेस के संपर्क में है। वे इस अंचल से अपने लिए मुफीद सीट से चुनाव चाहते है। भाजपा के हाशिए पर गए ये पूर्व मंत्री भी अपना राजनीतिक पुनर्वास चाहते है कहा जा रहा है कि अगर कोरोना की आपदा नहीं आई होती तो ये अब तक कांग्रेस में शामिल हो चुके होते। मालवा अंचल में भी कुछ बड़े नेता बड़ा उलट फेर करने की फिराक में है। भाजपा के कुछ बड़े नेताओं ने पार्टी के सरकार बनाने के तरीके पर सवाल उठाया था।
कई नेता अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर आशंकित
पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी के बगावती संकेत के बाद अब कांग्रेस ने दावा किया है कि मध्य प्रदेश में भाजपा के कई नेता उनके संपर्क में है। दरअसल प्रदेश की 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रदेश की सियासत गर्म हो रही है वहीं अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर आशंकित भाजपा नेता कांग्रेस के संपर्क में है इनमें से ज्यादातर वे नेता है जो पिछले विधानसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया नेता भी अब भाजपा में शामिल हो गए है ऐसे में ये नेता अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर आशंकित है।
