बिजौली में अवैध गुटखा बनाने की फैक्ट्री से 4 बदमाशों सहित 3.70 लाख का माल औ एक स्कोर्पियों की जब्त
ग्वालियर 13 मई को थाना प्रभारी बिजौली वीरसिंह ठाकुर को खबर मिली कि थाना क्षेत्र बिजौली में अवैघ रूप से गुटखा बनाने व बेचने का काम हो रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी बिजौली ने मय थाना बल के साथ बताये स्थान की घेराबंदी कर चार व्यक्तियों को धरदबोचा। चारों से पूछताछ करने पर उन्होने अपने नाम 1. हरिप्रताप उर्फ मंगल सिंह पुत्र जगमोहन चौहान निवासी मेहरा थाना लहार भिंड 2. रवि उर्फ अविनाष पुत्र गोविंद नारायण राजावत निवासी बेसपुरा 3. इम्तियाज उर्फ कल्लू पुत्र दिलषाद मुसलमान निवासी लहार भिंड 4. जितेन्द्र जैन पुत्र सुभाष जैन निवासी भिंड हाल निवासी बजाज खाना मुरार ग्वालियर बताये।
चारो बदमाशों के निशादेही पर फैक्ट्ररी की छानबीन करने पर वहां से गुटखा बनाने वाली मशीन, कच्चा माल व बना हुआ माल कुल कीमती 3 लाख 70 हजार रूपये व एक स्कोर्पियो गाडी जप्त की गयी। पकडे गये चारों आरोपियों के खिलाफ थाना बिजौली में मामला दर्ज कर लिया गया।
