भारतीय सेना में आम लोगों को शामिल करने के प्रस्ताव पर विचार, मिलेगी यह सुविधायें

नई दिल्ली. प्रतिभाशाली युवाओं को सेना की ओर आकर्षित करने के लिये भारतीय सेना एक नये प्रस्ताव पर विचार कर रही है। इसमें युवाओं को केवल 3 वर्ष के लिये सेना में काम करना होगा और इसके बाद वह वापिस दूसरे कैरियर में जा सकते हैं। अभी किसी अधिकारी को कम से कम से 10 वर्ष तक सेना में काम करना होता है। इसे टूर-टू-ड्यूटी नाम दिया गया है। इस पर सेना के आला अधिकारियों से विस्तार से चर्चा कर चुके हैं। ऐसी संभावना है कि कुछ ही महीनों में इसे अंतिम रूप से दिया जायेगा। यानि युवाओं को सेना के रोमांच का अनुभव करने के बाद जल्द ही अपने पसंदीदा कैरियर में बेहतर अवसरों के साथ वापिसी का मौका भी मिलेगा।
सिलेक्शन के बाद जरूरी ट्रेनिंग पूरी करनी होगी
सेना के सूत्रों ने बताया कि इस प्रस्ताव में उन युवाओं को सेना में लाने की तैयारी की गयी है जिन्हें सेना आकर्षित तो करती है। लेकिन वह लम्बे समय तक इसमें नहीं रहना चाहते हैं कि प्रस्ताव के अनुसार युवाओं को उन सारी प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। जिससे होकर सेना में अधिकारी बनते हैं। चयन होने के बाद उन्हें जरूरी ट्रेनिंग पूरी करनी होगी। इसके बाद उनकी तैनाती कॉम्बेट जोन में की जायेगी। उन्हें आर्मड, आर्टिलरी, इंफेंट्री जैसी कॉम्बेट सर्विसेस में भी जाने का मौका मिलेगा। 3 वर्ष के बाद सेना छोड़ने पर उन्हें पेंशन तो नहीं मिलेगी। लेकिन कई दूसरे लाभ मिलेंगे। जिनमें भविष्य के कैरियर के लिये प्रशंसापत्र भी शामिल होंगे। इसमें पुरूष और महिला दोनों को ही अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *