मुरार में 25 साल पुरानी दुश्मनी को लेकर दुधिए को गोली मार हत्या की

ग्वालियर. मुरार थाना क्षेत्र के जडेरूआ बांध के पर 25 साल पुरानी दुश्मनी को लेकर एक दुधिए की गोली मार कर हत्या कर दी। दुधिया बाइक से दूध लेकर जा रहा था इसके दुश्मनों ने पहले टक्कर मारी उसके बाद रायफल के बटों से मारा और 315 बोर की रायफल से सिर में गोली मार दी। घटना का पता चलते ही पुलिस और मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों के आक्रोशित होने और तनाव को देखते हुए यहां पर भारी पुलिस फोर्स बुलवा लिया। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया है और पुलिस को पता चला है कि यह आधा घंटे से अपने शिकार का इंतजार कर रहे थे।
क्या है पूरा मामला
जिरेना निवासी सिकंदर नरवरिया (40 पुत्र) तुलसीराम नरवरिया पेशे से दुधिया है। आज बुधवार की सुबह वह अपने दोस्त रामदीन कुशवाह और गिरधारी के साथ अलग-अलग बाइक पर दूध लेकर बांटने जा रहे थे। अभी वे कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि तभी एक स्कॉर्पियों कार के चालक ने सिकंदर को पहले टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे बाइक सहित जमीन पर गिरा। वह संभल भी नहीं पाया कि तभी स्कॉर्पियों से तीन युवक उतरे और रायफल और लाठियों से उन पर हमला कर दिया। इसी बीच हमलावरों ने सिकंदर के माथे पर रायफल अड़ाकर गोली चला दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद रामदीन ने बताया कि गोली चलाने वाले गिरगांव निवासी देशराज सिंह, धर्मवीर पुत्र अतर सिंह और एक अन्य नकाबपोश था। पुलिस जब इनके घरों पर पहुंची तो वहां सन्नाटा मिला।
क्या दुश्मनी थी?
25 साल पहले देशराज और धर्मवीर के बाबा अजमेर सिंह की हत्या मृतक सिकंदर के पिता तुलसीराम और चाचाओं ने की थी इस मामले में सभी आरोपियों को सजा हुई थी। इस का बदला आज लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *