दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 700 जमातियों के पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज जब्त किए
नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच ने करीब 700 जमातियों के पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज जब्त किए है। दिल्ली पुलिस के जानकारों के अनुसार जमातियों पर शक है कि वह गलत तरीके से वीजा लेकर हिंदुस्तान आए थे और इनकी ट्रवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है।
वीजा शर्तों के उल्लंघन मामले में सभी के वीजा रद्द किए
जानकारी के अनुसार सभी जमाती भारत टूरिस्ट वीजा के जरिए आए थे और जमात में शामिल हुए थे। वीजा शर्तों के उल्लंघन मामले पर भारत सरकार ने सभी के वीजा रद्द कर दिए थे और एलओसी खोल दी थी ताकी कोई भी देश से बाहर ना जा सके। वहीं जानकारी मिली है कि मलेशिया के कुछ लोग झूठ बोल कर उनके देश की स्पेशल फ्लाइट से जाना चाह रहे थे तभी उन्हें इस वजह से दिलली एयरपोर्ट पर पकड़ा था। इन सभी के खिलाफ विदेश अधिनियम और वीजा फ्रॉड का मामला दर्ज कर दिल्ली पुलिस जांच कर रही है।
क्राइम ब्रांच मौलाना साद की खोज में
वहीं आरोप है कि दुनिया भर से हजारों की संख्या में निजामुद्दीन मरकज में आए जामतियों ने यहां से निकल कर देशभर में कोरोना वायरस फैलाया। निजामुद्दीन के इसी मरकज पर हुकूमत करने वाला मौलाना साद अभी भी फरार है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच मौलाना साद की खोज में प्रयासरत है।
