लद्दाख (एलओसी) के पास चीनी हेलीकॉप्टर दिखे, भारतीय फाइटर जेट ने भी भरी उड़ान

लद्दाख. लद्दाख में एलओसी के पास चीन ने हिमाकत दिखाने की कोशिश की है। मंगलवार को सीमा पर चीन के हेलीकॉप्टर देखे गए है इसके बाद से ही भारतीय सेना सतर्क हो गई है। सीमा पर चीनी हेलीकॉप्टर दिखाई देने के बाद भारतीय लड़ाकू विमानों ने उड़ान भी।
आपको बता दें कि दो दिन पहले ही भारतीय सैनिकों और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। वहीं पूर्वी लद्दाख और उत्तर सिक्किम के नाकू ला दर्रे के पास हाल में भारत और चीनी सैनिकों के बीच तीखी झड़पें हुई थी जिसमें दोनों सेनाओं के कई सैनिक घायल हो गए थे। जानकारी के अनुसार भारतीय जवानों और चीनी सैनिकों के बीच पहली झड़प 5 मई देर शाम पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर हुई और दोनों पक्षों के सैनिकों के बीच टकराव अगली सुबह बातचीत के बाद समाप्त हुआ।
वहीं दोनों पक्षों में कई सैनिकों को मामूली चोटें आयीं क्योंकि उनके बीच घूंसे चले और एक-दूसरे पर पथराव भी किए गए। जानकारी के अनुसार दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प की इस घटना में करीब 200 जवान शामिल थे वहीं मामला फिलहाल शांत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *