पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, एनएसए अजित डोभाल व सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने बनाया पीओके प्लान, एक्शन में भारतीय सेना

नई दिल्ली. पीओके को लेकर हिंदुस्तान के कई एक्शन प्लान सामने आ रहे है। पीओके पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने बहुत बड़ी बैठक की है ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले हमारे कश्मीर के अच्छे दिन आने वाले है। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान दहशत में है। भारत के आक्रामक रवैये से बाजवा की फौज की हालत पतली हो गई है। वहीं इमरान इसलिए दहशत में है क्योंकि उन्हें हिंदुस्तान का प्लान पीओके अब धीरे-धीरे समझ में आने लगा है और उन्हें मालूम चल चुका है कि भारत पीओके को लेकर कुछ बड़ा करने वाला है। वहीं जानकारी मिली है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने मिलकर पाकिस्तान से पीओके आजाद कराने का सुपरहिट प्लान तैयार कर लिया है।
अजित डोभाल की भूमिका सबसे अहम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और सीडीएस जनरल बिपिन रावत एक साथ मिलकर यह प्लान बना रहे है जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की भूमिका सबसे अहम है। ये बात हम इसलिए कह सकते है क्योंकि शनिवार रात एनएसए अजित डोभाल ने एक बड़ी बैठक की। डोभाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, रॉ चीफ, आईबी चीफ, नॉर्दर्न आर्मी कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी, 15 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल राजू, 16 कोर कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल हर्ष गुप्ता के साथ जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह शामिल हुए। 5 घंटे तक चली इस मैराथन बैठक में जम्मू कश्मीर के साथ एलओसी पर हालात की समीक्षा की गई। एनएसए डोभाल को हिज्बुल कमांडर रियाज नायकू के खात्मे के बाद कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशंस की एक जानकारी दी गई।
अजित डोभाल को घाटी में मौजूद आतंकियों की लिस्ट सौंपी
एनएसए डोभाल को घाटी में मौजूद आतंकियों की लिस्ट सौंपी गई है। अधिकारियों ने डोभाल को ये जानकारी दी कि जैश ए मोहम्मद के 25 से 30 आतंकी कश्मीर में मौजूद सुरक्षाबलों पर हमले की साजिश को अंजाम दे सकते है। इस जानकारी को साझा करने के बाद सभी अधिकारियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर भी बात की। जानकारी के अनुसार खुफिया एजेंसियों ने उन्हें सीमा पार से मिले इनपुट के आधार पर बताया कि पाकिस्तान ने पीओके से लगती लाइन ऑफ कंट्रोल के पास दुधनियाल, शारदा और अठकाम में आतंकियों के लॉन्च पैड को एक्टिव कर दिया है और कश्मीर में बड़े पैमाने पर आतंकी घुसपैठ की साजिशें रच रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *