ग्वालियर में कोरोना पॉजिटिव 5 और मिले, सभी बाहर से आये हैं

ग्वालियर नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिये भेजे गए जांच नमूनों में से शनिवार को 395 नमूनों की जांच प्राप्त हुई है। इनमें 390 नमूनों की जांच निगेटिव और 5 नमूनों की जांच पॉजिटिव प्राप्त हुई है।
पॉजिटिव सभी व्यक्तियों की शहर के बाहर की हिस्ट्री है
कलेक्टर ने बताया कि ग्वालियर जिले में शनिवार 9 मई को नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच हेतु भेजे गए नमूनों में से 395 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोग ग्वालियर के बाहर से आए हुए हैं। इनमें चैन्नई, अहमदाबाद, भोपाल इंदौर शामिल हैं। सभी पॉजिटिव पाए गए मरीजों का उपचार प्रारंभ करने के साथ ही उनके निवास क्षेत्र को केन्टोनमेंट एरिया घोषित कर सर्वेक्षण कराया जायेगा।
ग्वालियर में कोरोना पॉजिटिव 5
एक चेन्नई ऐसे आया था एक अहमदाबाद से आया है एक भोपाल से आया है एक इंदौर से आया है एक और कहीं बाहर से आया है पांचों बाहर से आये हुए हैं।
1- मुबीन, गुदगुड़ी का नाका।
2- मुस्कान, चंदन नगर।
3- मिथुन, डीडी नगर।
4- संजय सिंह, सागरताल।
5- नवीन गुप्ता, जीवाजीगंज।
6. प्रदीप, गोहद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *