एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया अहमदाबाद पहुंचे, कोरोना के खिलाफ एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा

नई दिल्ली. एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया अहमदाबाद के दौरे पर है वह शुक्रवार रात वायुसेना के एयरक्राफ्ट से अहमदाबाद पहुंचे। जानकारी के अनुासर अहमदाबाद समेत पूरे गुजरात में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को लेकर सरकार चिंतित है। आज अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में कोरोना के खिलाफ एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा।
24 घंटों में 3320 नए मामले सामने आए
वहीं अगर देश की बात करें तो भारत में कोरोना वायरस के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3320 नए मामले सामने आए है और 95 मौतें हो चुकी है। 8 मई तक देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 60 हजार के करीब और मृतकों की संख्या 2000 के पास पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के 59662 मामले है। इनमें से 39834 एक्टिव केस है। यानी जिनका अभी इलाज चल रहा है जबकि 17847 लोग ठीक हो चुके हैं और 1981 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *