17 मई को लॉकडाउन खत्म होने के बाद जारी होगी (नेगेटिव लिस्ट)
नई दिल्ली. 17 मई को लॉकडाउन खत्म हो जाएगा लेकिन उसके बाद क्या व्यवस्था रहेगा इस पर केंद्र सरकार मंथन कर रही है। जानकारी के अनुसार 17 मई के बाद लॉकडाउन नहीं बढ़ाया जाएगा लेकिन जो-जो गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी उनकी साफ-साफ लिस्ट जारी कर दी जाएगी ताकि देशभर में किसी तरह का कन्फ्युजन न हो। सरकार इसे प्रतिबंधित चीजों की (नेगेटिव लिस्ट) कह रही है।
लॉकडाउन के दौरान पहले 20 अप्रैल और फिर 4 मई को सरकार ने छूट दी लेकिन इस दौरान व्यवस्था को लेकर भारी दुविधा रही। लोगों तक साफ संदेश नहीं पहुंचा कि क्या करना है और क्या नहीं। अब अच्छी बात यह है कि सरकार ने अधिकांश गतिविधियों को चालू करने पर मंथन शुरू कर दिया है।
इंस्पेक्टर राज पैदा होने की आशंका
गाइडलाइन स्पष्ट न होने पर स्थानीय प्रशासन के हाथ में सबकुछ चला जाता है और इससे इंस्पेक्टर राज पैदा होने की आशंका है। सरकार इस स्थिति से बचना चाहती है इसलिए नेगिटिव लिस्ट बनाकर साफ कर दिया जाएगा कि किन-किन गतिविधियों पर प्रतिबंध है और शेष सभी गतिविधियां चालू रहेंगी। नेगिटिव लिस्ट में महज 5-6 गतिविधियां रहेंगी यानी माना जा रहा है कि 17 मई के बाद जनजीवन सामान्य हो जाएगा हालांकि फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन बहुत जरूरी होगा।
पीएमओ ले सकता है 15 मई को आखिरी फैसला
केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालय इस पर मंथन कर रहे है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण इनपुट स्वास्थ्य मंत्रालय का है। आखिरी फैसला 15 मई को पीएमओ लेगा।
पूरा जोर अर्थव्यवस्था पर रहेगा
विदेश निवेश को फिर से आकर्षित करना सरकार की सबसे बड़ी प्रथमिकता है। वहीं लोगों को कोरोना वायरस से बचने के उपायों का पालन करना होगा और मजदूरों व कमजोर वर्ग को राहत मिलती रहेगी।
