अजीत जोगी को आया हार्ट अटैक, हालत अभी भी नाजुक, एयर एम्बूलेंस से दिल्ली ले जाया जा सकता

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को शनिवार की सुबह दिल का दौरा पड़ा। उन्हें रायपुर के एक प्रायवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है। अगर सेहत में सुधार नहीं होता है तो जोगी को एयर एम्बूलेंस से दिल्ली ले जाया जा सकता है।
क्या है पूरा मामला
शनिवार की सुबह लगभग 7 बजे उनकी पत्नी और विधायक डॉ. रेणु जोगी ने अजीत का ब्लड प्रेशन चेक किया तो काफी कम होने और उसमें सुधार नहीं होने पर एम्बूलेंस से उनको देवेन्द्र नगर स्थित श्रीनारायणय अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बेटे अमित जोगी ने पिता की तबियत खराब होने की बात कही है। वह बिलासपुर से रायपुर के लिये रवाना हो गये हैं। अस्पताल के डायरेक्टर सुनील खेमका ने कहा है कि जोगी को कार्डियक अरेस्ट आया है। अब रिकवरी हो रही है, हालांकि, स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। सीएम भूपेश बघेल ने बेटे अमित जोगी से फोन पर अजीत जोगी के स्वास्थ्य बारे में जानकारी ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *