कोरोना से लड़कर हुए शहीद उज्जैन टीआई यशवंत पाल की बेटी फाल्गुनी बनी सब इंस्पेक्टर
उज्जैन. कोरोना से लड़कर शहीद हुए उज्जैन के नीलगंगा थाने के टीआई यशवंत पाल की बेटी को अपने पिता के सामान खाकी वर्दी पहनकर मप्र की सेवा करेंगी। मप्र के गृह एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सुबह फाल्गुनी पाल सिंह से वीडियो कॉल के माध्यम से चर्चा की। उन्होंने सीएम के माध्यम से अनुकंपा नियुक्ति दिये जाने पर उनको समाज और प्रदेश की सेवा के लिये बधाई और आर्शीवाद भी दिया। फाल्गुनी पाल गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से बात करते समय भावुक भी हो गयी।
कर्मवीर पदक से सम्मानित होंगे यशवंत पाल
सीएम शिवराजसिंह चौहान ने टीआई पाल के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा था कि इस दुःख की घड़ी में पूरा प्रदेश उनके परिवार के साथ खड़ा हुआ है शोकाकुल परिवार को राज्य शासन की तरफ से सुरक्षा कवच के रूप में 50 लाख रूपये, बेटी फाल्गुनी को सब इंस्पेक्टर पद नियुक्ति और टीआई पाल को मरणोपरांत कर्मवीर पदक से सम्मानित किया जायेगा।
21 अप्रैल को टीआई पाल ने अंतिम सांस
कोरोना संक्रमण के शिकार होकर जान गंवाने वाले उज्जैन के नीलगंगा थाना प्रभारी यशवंत पाल ;59द्ध 12 दिन से तहसीलदार पत्नी मीना पाल ;धारद्ध और दोनों बेटी से दूर इंदौर के अरबिंदो हॉस्पिटल में उपचाररत थे। शहीद पाल इंदौर के टीआई शहीद देवेंद्र की ही तरह सीएए के खिलाफ उज्जैन के बेगमबाग में चल रहे धरने में लंबे समय तैनात रहे थे। फिर कोरोना संक्रमित क्षेत्र अंबर कॉलोनी में ड्यूटी की, तबीयत बिगड़ने पर दवाएं लेकर फर्ज निभाते रहे। 6 अप्रैल को संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें आरडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद उन्हें इंदौर के अरविंदो अस्पताल में शिफ्ट किया गया। 10 दिनों तक संघर्ष के बाद 21 अप्रैल को सुबह 5ण्45 बजे वे शहीद हो गए।
