MP की राजधानी भोपाल से गिरफतार आतंकियों की जांच NIA के हवाले
भोपाल. MP की राजधानी भोपाल से गिरफतार किये गये आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिददीन बंगलादेश के 14 आतंकियों के मामले की जांच NIA करेगी। दरआसल पूछताछ में आतंकियों का अंर्तराष्ट्रीय कनेक्शन मिला है। जिसके बाद NIA ने FIR दर्ज कर ली है। एक दो दिन में एनआईए की टीम भोपाल आ सकती है।
क्या है पूरा मामला
12.13 मार्च की रात को ATS की टीम ने भोपाल के ऐशबाग इलाके से 4 लोगों को गिरफ्तार किया था । गिरफ्तार लोग आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश के सक्रिय सदस्य हैं और देश में कट्टरवाद फैलाने की साजिश रच रहे थे । गिरफ्तार आतंकियों का नेटवर्क देश के कई राज्यों में फैला हुआ था । ATS ने आतंकियों के मददगारों को बीते दिनों पश्चिम बंगाल के हावड़ा से गिरफ्तार किया था । हावड़ा से गिरफ्तार रफीक के खिलाफ आरोप है कि वह आतंकियों की फंडिंग करता था । इसके अलावा ATS ने विदिशा के नटेरन से अब्दुल करीम नामक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है । आरोप है कि अब्दुल करीम ही आतंकियों को मध्य प्रदेश लेकर आया था । अब्दुल करीम की मुलाकात आतंकियों से UP के देवबंद में हुई थी । जिसके बाद अब्दुल करीम ने ही आतंकियों को MP आने को कहा था । अब्दुल करीम की मदद से ही आतंकी राज्य में स्लीपर सेल बनाने का काम कर रहे थे और कट्टरवाद फैला रहे थे । अब NIA आतंकियों से पूछताछ कर अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन का पता लगाने की कोशिश करेगी ।

