MP में पंचायत चुनाव का रास्ता साफ, पूरा हुआ परिसीमन का काम
भोपाल. मप्र में पंचायत चुनाव से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। पंचायतों के परिसीमन का काम पूरा हो चुका है। सरकार ने राज्य निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट सौंप दी है। ऐसा बताया जा रहा है कि सरकार ने पंचायत सीमाओं का विस्तार किया है और इसके बाद अब पंचायतों में 2 हजार से अधिक नये वॉर्ड जुड़ गये हैं।
ग्राम पंचायत के वार्ड 3 लाख 62 309 से बढ़कर 3 लाख 64 हजार 309 हो गये हैं। पंचायतों के परिसीमन के बाद अब प्रदेश में लगभग 22985 ग्राम पंचायतें हो गयी है। इसके बाद पंचायत चुनाव के लिये 25 अप्रैल तक मतदाता सूची तैयार होगी। आपको बता दें अभी पंचायतों में आरक्षण का काम बाकी है। आरक्षण के लिये राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग ओबीसी वर्ग की पूरी जानकारी जुटा रहा है। यह काम जल्द पूरा कर सरकार को रिपोर्ट सौंपी जायेगी। आपको बता दें कि राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की रिपोर्ट के आधार पर ही आरक्षण तय होगा। लम्बे समय से मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव अटके हुए हैं। हर बार पंचायत चुनाव को लेकर कोईन कोई नया पेंच फंस जाता है । पिछले महीने भी आरक्षण और परिसीमन को लेकर विवाद के बाद पंचायत चुनाव निरस्त हुए थे।

