7 जुआरी को 1 लाख 16 हजार रूपये सहित गिरफ्तार

ग्वालियर। पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा तथा अवैध मादक पदार्थो की खरीद-बिक्री करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर निरंतर कार्यवाहियां की जा रही है। सूचना प्राप्त हुई कि जनकगंज थाना क्षेत्र स्थित मरघट के पीछे लक्ष्मीगंज में जुआरी लोग एकत्रित होकर जुआ खेल रहे है।
सीएसपी लष्कर आत्माराम शर्मा ने कार्य करते हुए थाना प्रभारी जनकगंज डॉ. सतोष यादव द्वारा मय थाना बल के मरघट के पीछे लक्ष्मीगंज पर जाकर दबिष दी तो मरघट के पीछे लक्ष्मीगंज में खुले मैदान में हार-जीत पर जुआ खेल रहे 07 लोगों को मौके से धरदबोचा। पकड़े गये जुआरियों की तलाषी लेने पर 01 लाख 16 हजार 250 रूपये नगद व ताष की गड्डी जप्त की गई। पकड़े गये जुआरियों के विरूद्ध थाना जनकगंज में जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *