कौल नर्सिंग होम सील, कोमल जैसवानी कोरोना पॉजिटिव कौल नर्सिंग होम में मिली
ग्वालियर. जयपुर से आयी माधवगंज कमाठीपुरा के शीतला माता मंदिर के पास की निवासी कोमल जैसवानी अपनी डिलेवरी कराने के लिये शुक्रवार को कौल नर्सिंग पहुंची थी उसको पिछले दिनों से खांसी और बुखार के सिमटम्स मिलने के बाद सैम्पल लेकर जांच कराने के लिये भेजा जिसे शनिवार की सुबह रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन की ओर से इंसीडेंट कमाण्डर शिवानी पांडे, आरआई होतमसिंह यादव, शिवदयाल शर्मा को अपने साथ लेकर कौल नर्सिंग पहुंचीै। कौमल जैसवानी के मायके और ससुराल पक्ष के दोनों लोगों को होम क्वारंटाइन कराया जा रहा है।
इन्हें कराया गया होम क्वारंटाइन
ससुराल पक्ष
माधवगंज कमाठीपुरा के शीतला माता मंदिर के पास कोमल जैसवानी के ससुराल के पक्ष ससुर प्रहलाद, सास जैवन्ती, पति अनिल जैसवानी, बहु कोमल जैसवानी, नंनद कु. वर्षा, नंनद कवता कुकरेजा, नन्देऊ जगदीश कुकरेजा, बच्चे साहिल, 15 वर्ष आयु, साक्षी 11 वर्ष आदि।
मायका पक्ष
सिकंदरकंपू, अजयपुर रोड़, सरदार जी का कॉम्पलेक्स फ्लैट नम्बर सी-205 कौमल जैसवानी के पिता घनश्याम माखीजा, मा अंजू माखीजा, भाई सन्नी माखीजा, भाभी हीरत माखीजा आदि दोनों पक्षों को होम क्वारंटाइन कराया गया है।
कौल नर्सिंग होम सील
जिला प्रशासन की टीम कौल नर्सिंग होम से कोमल जैसवानी को न्यू बोर्न बैबी के साथ सुपर स्पेशलिटी सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया और कौल नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। इंसीडेंट कमाण्डर शिवानी पांडे ने बताया कि कोरोना वायरस का टेस्ट होने के बाद जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिये था, लेकिन, डॉक्टर ने समय से पहले ही महिला डिलेवरी का करा यह कृत्य लापरवाही की श्रेणी में आता है। आपको बता दें कि कौल नर्सिंग होम वार्ड 46 में आता है। लेकिन जैसे ही इंसीडेंट कमाण्डर को जानकारी मिली वह तत्काल कौल नर्सिंग होम पहुंच कर कार्यवाही का अंजाम दिया।
मल्टी में मचा हड़कम्प
जैसे ही माधवगंज स्थित का मल्टी में इंसीडेंट कमाण्डर जब अपनी टीम के साथ जांच करने के लिये पहुंचे मल्टी में हड़कंप मच गया है लोग इधर उधर भागने लगे। इससे पूरी मल्टी में दहशत का माहौल बन गया।
महिला डिलीवरी के लिए आई थी। मेडिकल परेशानी के कारण पहले भी उसके डिलीवरी के दौरान दो बच्चे नही रहें थे। इसलिए जब वह भर्ती हुई तो फौरन ऑपरेशन करना जरूरी था। ऑपरेशन से पहले कोविड-19 की जांच निजी पैथोलॉजी में कराई गई। इसके बाद ऑपरेशन किया गया। महिला की आज रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। इसकी जानकारी प्रशासन को दी गई है।
डॉ.ओएन कौल, संचालक कौल नर्सिंग होम
