राजनांदगांव में पुलिस और नक्सली के बीच हुई मुठभेड में एसआई श्यामकिशोर शहीद, 4 नक्सली मारे गये
राजनांदगाँव. जिले के मदनवाड़ा के परधौनी गांव में पुलिस और नक्सली मुठभेड़ हुई है। 4 नक्सली मारे गए हैं और मदनवाड़ा थाने के प्रभारी सब इंस्पेक्टर श्यामकिशोर शर्मा के शहीद हो गए है। शुक्रवार की रात करीब 9 बजे मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परदोनी के जंगल में नक्सलियों के साथ पुलिस जवानों की हुई मुठभेड़ में मदनवाड़ा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर श्यामकिशोर शर्मा शहीद हो गए। मुठभेड़ में 4 नक्सली भी मारे गए हैंए जिनमें 2 महिला और 2 पुरुष हैं। नक्सलियों ने एंबुश में फंसाकर हमला बोला। बैकअप पार्टी भेजी गई हैए जो मौसम खराब होने के कारण रात 2 बजे तक घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई है। टीम में शामिल दस जवानों से देर रात तक संपर्क नहीं हो पा रहा है।
जिला मुख्यालय से करीब 100 किमी दूर मानपुर थाने की पुलिस रोजाना की तरह शुक्रवार को भी सर्चिंग पर निकली थी। रात करीब 9 बजे ग्राम परदोनी के जंगल की पहाड़ी पर घात लगाए नक्सलियों ने नीचे से गुजर रही पुलिस टीम को एंबुश में फंसाकर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों के मोर्चा संभालते तक गोली सब इंस्पेक्टर श्यामकिशोर शर्मा के पेट में जा लगी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक दोनों तरफ से लगातार फायरिंग हुई। शहीद श्यामकिशोर मूल रूप से अंबिकापुर के निवासी थे।
दस जवानों से नहीं हो पा रहा संपर्क
ऐसा बताया जाता है कि पुलिस पार्टी में शामिल दस जवान वापस नहीं लौटे हैं। उनसे संपर्क करने की कोशिश देर रात तक जारी थीए लेकिन मौसम के चलते संपर्क नहीं हो पा रहा था। बता दें कि 12 जुलाई 2009 मानपुर क्षेत्र के मदनवाड़ा में प्रदेश सबसे बड़े नक्सली हमले में तत्कालीन एसपी विनोद कुमार चौबे समेत 29 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे।
मानपुर से बैकअप पार्टी भेजी गई हैए जो मौसम खराब होने के कारण जंगल में नहीं घुस पा रही है। पुलिस पार्टी के कुछ जवान लौट आए हैं। 10 अन्य जवानों से संपर्क की कोशिश हो रही है। शहीद श्यामकिशोर शर्मा और 4 नक्सलियों का शव मानपुर अस्पताल ले आए हैं। जितेंद्र शुक्ला, एसपी
