MP के 22 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल. मध्य प्रदेश में गर्मी अब रात में भी सताने लगी है, कई जिलों में रात का तापमान 22 डिग्री के पार चल रहा है। सागर में रात सबसे गर्म रही। यहां सोमवार रात में पारा 24.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रतलाम, सागर और सीधी में पारा 22 डिग्री के पार रहा। 4 बड़े शहरों में इंदौर और जबलपुर सबसे गर्म है। भोपाल, जबलपुर समेत प्रदेश के 22 जिलों में मंगलवार को लू का असर रहा। यानी सूरज की तेज धूप और गर्म हवा लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। ज्यादातर जिलों में पारा 41-42 डिग्री के पार ही रहेगा। अप्रैल के अंत तक कई शहरों में दिन का पारा 44 और रात में तापमान 27 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अप्रैल के अंत में गर्मी का असर और बढ़ेगा।

प्रदेश के चार बड़े शहरों में रात का तापमान

शहर रात का तापमान
इंदौर 21.8
जबलपुर 21.5
भोपाल 20.0
ग्वालियर 18.5 (डिग्री सेल्सियस में)

इन शहरों में रात का तापमान

शहर रात का तापमान
सागर 24.6
रतलाम 22.5
सीधी 22.4
सतना 22.2
नर्मदापुरम् 21.7
दमोह 21.2
गुना 21.0 (डिग्री सेल्सियस में)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *