2 बार ट्रैक्यूलाइज करने पर हुई बेहोश, पकड़कर छोड़ा वीरपुर के जंगल में
ग्वालियर. जयारोग्य चिकित्सालय परिसर में रविवार को नीलगाय घुसने की खबर से पूरे परिसर में हड़कम्प मच गया। जब इस बात की खबर पूर्व डीन डॉ. अयंगर के पास पहुंची कि नीलगाय उनके बंगले के पास घूम रही है तो उन्होंने नीलगाय को पकड़ने के लिये वन विभाग की टीम और चिडि़याघर के प्रभारी डॉ. उपेन्द्र यादव से संपर्क किया तो चिडि़याघर की टीम मौके पर पहुंची जिससे रेस्क्यू करने में 4 घंटे लगे।
दो बार ट्रैक्यूलाइज करने पर हुई बेहोश नीलगाय
ट्रैक्यूलाइज गन के जरिये नीलगाय को बेहोश की दवा दी गयी तब एक बार भी बेहोश नहीं हुई। दूसरी बार गन चलाकर डॉ. उपेन्द्र यादव ने नीलगाय को पकड़ लिया। डॉ. उपेन्द्र यादव ने बताया कि जयारोग्य प्रबंधन से आये फोन के बाद वह टीम को लेकर जेएएच परिसर में पहुंचे और वहां नीलगाय को बेहोश करने की कार्यवाही शुरू की और उसे 2 बार ट्रैक्यूलाइज किया।
नीलगाय को वीरपुर के जंगल में छोड़ा
वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने नीलगाय को जेएएच कैंपस से उठाकर वीरपुर बांध के आसपास के जंगलों में छोड़ा, क्योंकि वहां पानी मौजूद है। गर्मी के दिनों में नीलगाय ज्यादा पानी पीती है इसलिए यह जंगल उसके लिए सुरक्षित रहेगा। इसकी पुष्टि वन विभाग के एसडीओ राजीव कौशल ने की।
