प्रतीक तिवारी के भाजयुमो के अध्यक्ष बनने प्रथमनगरागमन किया स्वागत

ग्वालियर. भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रतीक तिवारी बनने के उपरांत पहली बार नगरागमन पर कार्यकर्त्ताओं ने पलक पांवडे बिछाकर आत्मीय स्वागत किया है। इस बीच भाजयुमो अध्यक्ष प्रतीक का जगह-जगह मंच बनाकर स्वागत के बीच अपनी शक्ति दिखाते हुए आतिशबाजी की। प्रतीक के सामने आने वाले समय में अपनी कार्यकारिणी बनाना है और सभी नेताओं के बीच सामंजस्य भी रखना है।

इस अवसर पर स्टेशन पर स्वागत करने वालों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश राजौरिया, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर भदौरिया, अशोक जादौन, दीपक शर्मा, महामंत्री राजू सेंगर, अनिल त्रिपाठी, विनोद शर्मा, धर्मेंद्र सिंह तोमर, शैली शर्मा, महेश उमरैया, श्यामानंद शुक्ला, विनय जैन, विवेक शर्मा, विपुल जैन, अरविंद रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *