IPL के ऑनलाईन सट्टे के अड्डे पर एक सटोरिए गिरफ्तार

थाना विष्वविद्यालय क्षेत्र में गुलमोहर सिटी के एक फ्लेट में IPL पर ऑनलाईन सट्टा चलाते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा।
पुलिस टीम को 05 मोबाइल, 01 केलकुलेटर, डायरी तथा 02 लाख 85 हजार रूपये नगद मिले।
ग्वालियर गुलमोहर सिटी कलेक्ट्रेट के पास एक फ्लेट में IPL  क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा चलाया जा रहा है।एसएसपी अमित सांघी ने एएसपी (पूर्व/अपराध) राजेष डण्डोतिया को पुलिस की टीम को IPL क्रिकेट पर सट्टे  पर कार्यवाही करने करने के लिये गया।
CSP  विष्वविद्यालय रत्नेष तोमर ने टीआई विष्वविद्यालय आनंद वाजपेयी ने पुलिस टीम को गुलमोहर अपार्टमेंट पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा गुलमोहर सिटी के एक फ्लेट में दविष देकर IPL क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा चला रहे एक व्यक्ति को पकड़ा। मौके से पुलिस टीम को 2 मोबाइल मोबाइल, 2 आईफोन, 1 इंटेक्स मोबाइल, 1 केलकुलेटर तथा 2 लाख 85 हजार रूपये नगद मिले। पूछताछ में पकड़े गये सटोरिये ने बताया कि वह चैन्नई-पंजाव IPL पर ऑनलाईन सट्टा चला रहा था, जो कि रविवार 3ः30 बजे से हो रहा था। पकड़े गये सटोरिये ने बताया कि वह Cricket Exchange  लिंक के जरिए अपने खास ग्राहकों को ऑनलाइन सट्टा खिला रहा था। आईपीएल का मैच शुरू होने से पहले सट्टा खेलने वाले ग्राहक बुकिंग सेंटर से जुड़ जाते हैं और जब तक आईपीएल का मैच चलता है, सभी ग्राहक मैच के दौरान ऑनलाइन ही विकेट, रन आदि पर सट्टा लगाते हैं। क्राइम ब्रांच टीम द्वारा आईपीएल के ऑनलाइन सटोरियों के नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *