ग्वालियर पुलिस पहुंची दिल्ली नहीं मिला मास्टरमाइंड शाबिर, ATM काटने वाले को सबसे कम पैसा

ग्वालियर. ATM  चोर गैंग के सरगना (मास्टर माइंड) को गिरफ्तार करने के लिये ग्वालियर पुलिस बेताव हैं। पुलिस मास्टरमाइंड की तलाश में दिल्ली, गुरूग्राम (गुड़गांव, हरियाणा) भटक रही है। जहां भी पुलिस ने मास्टरमाइंड शाबिर को पकड़ने के लिये दविश दी वहां पर हाथ नहीं आया है। क्योंकि ग्वालियर के ती 3 ATM काटकर चोरी कर 45 लाख रूपये अभी तक बरामद नहीं हो पाये हैं। हर दिन के साथ गैंग का एक नया खुलासा हो रहा है। आमतौर पर वारदात करने वाले गैंग में लूट या चोरी के माल का बटवारे का यह अनुपात होता है कि जिसकी रिस्क उसे अधिक माल मिलता था। लेकिन ATM  काटने वाले गैंग में दिमाग का काम अधिक होने पर पैमाना उल्टा है। जिसका खतरा ज्यादा उसे ही कम भुगतान। लेकिन जिसकी प्लानिंग अधिक उसे सबसे बड़ा हिस्सा मिला है। इस इंटरस्टेट गैंग का मास्टरमाइंड शाबिर है और सबसे अधिक माल उसी के कब्जे में हैं।
जौरासी घाटी से विटारा की ब्रेजा कार में पकड़ा था गैंग
शनिवार 2 अप्रैल को पुलिस ने ATM  काटकर रूपये चोरी घटना को अंजाम देने वाले गैंग को जोरासी घाटी से पकड़ा गया गया था। वह विटारा की ब्रेजा कार से गैस कटर के पूरे सेटअप के साथ पकड़े गये थे। कार में 4 बदमाश पकड़े गये थे जो जबलपुर और पन्ना में ATM से रूपये चोरी करने के लिये जा रहे थे पर उससे पुलिस ने ग्वालियर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उन्हें घेर लिया था। पकड़े गये बदमाशों की पहचान हरियाणा के नूह मेवात निवासी शहसुद्दीन, राशिद, मुबारक और आमिर के रूप में हुई है। वहीं पता चला है कि उनके साथ दो अन्य बदमाश भी रैकी करने में शामिल और एक आरोपी खुर्शीद पूर्व में ही हरियाणा से पकड़ा जा चुका है और दूसरा शाबिर है। यही गैंग का सरगना है।
बदमाशों से मिला एटीएम काटने का सामान
ग्वालियर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जब कार की तलाशी ली तो कार से 94 ATM  कार्ड, CCTV  कैमरों की काला करने का स्प्रे, कटर, एलपीजी सिलेण्डर, मिर्ची स्प्रे और ऑक्सीजन सिलेण्डर तथा अन्य सामान भी मिला है। जिसकी मदद से आरोपी घटना को अंजाम देते थे।
अभी भी खाली हाथ है पुलिस
जब पुलिस ने पकड़े गये 4 बदमाशों से पूछताछ की तो उसने सारे राज उगल दिये है। यह तो वह लोग थे जिन्होंने गैस कटर के उपयोग से ATM  मशीन को काटा, लेकिन उसमें से जो कैश मिला उसका बंटवारा शाबिर और खुशीद ने किया। गैंग में प्लानिंग करने वालों में खुशीद और मास्टर माइंड शाबिर ने उसका बड़ा हिस्सा करीब 30 लाख रूपये अपने पास रखा है और बाकी 15 लाख रूपये पूरी टीम को बांटा था। जो फ्रंट पर रहकर घटना को अंजाम दे रहे थे और उनकी रिस्क सबसे अधिक थी। अब शाबिर की तलाश में ग्वालियर क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली, हरियाणा पहुंच गयी है। फिलहाल शाबिर उनके हाथ नहीं आया है। पुलिस ने चोरी किया गया रूपया बदामद करने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *