मोहम्मद गौस मकबरे में नमाज़-पुरातत्व विभाग के कंधे पर किसी औऱ का तीर : माकपा

ग्वालियर- हजीरा स्थित ऐतिहासिक स्थल मोहम्मद गौस जिसे तानसेन के मकबरे के रूप में भी जाना जाता है, यहाँ पर वर्षो से हो चली नमाज़ को पुरातत्व विभाग से अधिकारियों ने बंद करा दिया।  स्थानीय अधिकारियों द्वारा ऊपर का आदेश होने की बात कही जा रही है, पुरात्व विभाग की इस तानाशाही के ख़िलाफ़ मुस्लिम अधिकार मंच की ओर से मुस्लिम समाज की ओर से मकबरे के सामने धरना शुरू कर दिया गया।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से अखिलेश यादव ने धरने में शिरकत करते हुए कहा गया कि पुरातत्व विभाग की इस हरकत के पीछे किसी ओर की साजिश छिपी हुई है, जो इस समाज की अमन औऱ शांति को बिगड़ना चाहते है। पुरात्व विभाग के अंतर्गत तो ग्वालियर किला भी आता है किले के ऊपर एक हिस्से में गुरुद्वारा है किले की तलहटी में गोपाचल पर्वत है, क्या इसे भी पुरात्व विभाग कार्यवाही करेगा।
माकपा नेता ने कहा कि सरकार की महंगाई, बेरोजगारी बढ़ाने वाली नीतियों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसी कार्यवाहियों को अंजाम दिया जा रहा है। समाज के सभी तबकों से भाईचारा बनाकर परस्पर सौहार्दपूर्ण ढंग औऱ शांति बनाकर रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *