दिनदहाड़े लूटी बैंक, 2 बाइक आये 4 बदमाश, 12 लाख लूट हो गये फरार
नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली के नजदीक बसे गाजियाबाद में दिनदहाड़े बैंक में लूट हुई है। हथियारों से लैस बदमा/ाों ने नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थिति पंजाब नेशनल बैंक (सिहानी ब्रांच) में घटना को अंजाम दिया है। 2 मोटरसाईकिल से आये 4 बदमाशों ने लगभग 12 लाख रूपये की लूट की और फरार हो गये।
लूट के बाद बैंक परिसर में हड़कंप मच गया और बाहर का वातावरण भी दहशत भरा नजर आया। वहीं सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला लिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। ताकि बदमाशों तक पहुंचा जा सके।
