शैलेन्द्र गोयल लूटकांड का खुलासा -सर्राफा संघ द्बारा पुलिस अधिकारियों का किया गया सम्मान

शहरवासियों द्बारा किये गये सम्मान से पुलिस अधिकारियों की हौंसला अफजाई होती है: केबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर
ग्वालियर विगत दिनों सर्राफा व्यवसायी शैलेन्द्र गोयल के साथ हुई लूट का पर्दाफाश करने एवं माल की बरामदगी पर सर्राफा संघ, उपनगर ग्वालियर द्बारा कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के मुख्यातिथ्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक- अमित सांघी एवं उनकी पूरी टीम का होटल दि शाह इम्पीरियल, नौगजा रोड पर सम्मान किया गया। इस अवसर पर एमपीसीसीआई के उपाध्यक्ष- पारस जैन, मानसेवी सचिव-डॉ. प्रवीण अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।
पूरी टीम बधाई की पात्र है- प्रद्युम्न सिंह तोमर
इस अवसर प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि सर्राफा व्यवसायी शैलेन्द्र गोयल के साथ हुई लूट पर पुलिस द्बारा न केवल इस घटना के आरोपियों को शीघ्रता से गिरफ्तार किया गया बल्कि व्यवसायी की माल बरामदगी भी कर ली गई। इस साहसिक कार्य के लिए ग्वालियर पुलिस के कप्तान एवं उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है। सर्राफा संघ, उपनगर ग्वालियर द्बारा पुलिस कप्तान एवं उनकी टीम के सम्मान के लिए आज जो सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया है, ऐसे कार्यक्रमों से पुलिस एवं व्यापारियों के साथ संवाद स्थापित होता है और जब पुलिस के द्बारा किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिए शहरवासी उनका सम्मान करते हैं तो पुलिस अधिकारियों की निश्‍चित तौर पर हौंसला अफजाई होती है।
मानसेवी सचिव-डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि सर्राफा व्यवसायी- शैलेन्द्र गोयल के साथ हुई लूट की ऐसे जगह घटित हुई थी जहां न तो कैमरा था और न ही किसी ने वारदात को होते देखा था। इस ब्लाइंड घटना में पुलिस द्बारा की गई कार्यवाही की जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है। इस घटना के संबंध में जब एमपीसीसीआई का प्रतिनिधिमण्डल मिला था तो एसपी महोदय ने आश्वस्त किया था कि शीघ्र ही आरोपी पकड़े जाएंगे। वहीं इस घटना को ट्रेस करने में रूचि के लिये केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का भी व्यापारी समाज आभार व्यक्त करता है।
सम्मान से अभिभूत – अमित सांघी
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी द्बारा सर्राफा संघ उपनगर ग्वालियर द्बारा किये गये सम्मान से अभिभूत होते हुए कहा कि किसी भी अपराध पर कार्यवाही करना हमारा कर्तव्य है और पुलिस हर मामले में मुस्तैदी से कार्य करती है। जब पुलिस के कार्य की प्रशंसा होती है और पुलिस टीम को सम्मानित किया जाता है तो हमें अपना कार्य और अधिक मुस्तैदी से करने की प्रेरणा मिलती है। पुलिस टीम का सम्मान करने पर मैं हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।
सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में एडीशनल एसपी राजेश दण्डौतिया, सतेन्द्र सिंह तेामर, अभिनव चौकसे, सीएसपी- विजय भदौरिया, रत्नेश तोमर, नागेन्द्र सिकरवार, टीआई- विवेक अष्ठाना, आलोक परिहार सहित 37 पुलिसकर्मिर्यों का मार्ल्यापण कर, शॉल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *