आईपीएल केे ऑनलाईन सट्टे के अड्डों पर दबिश देकर पकड़े सटोरिए

थाना सिरोल क्षेत्र में दो फ्लेटों में आईपीएल पर ऑनलाईन सट्टा चलाते हुए दो लोगों को पकड़ा।
थाना हजीरा क्षेत्र के बिरला नगर से एक सटोरिए को गुजरात और दिल्ली के बीच चल रहे आईपीएल मैच का सट्टा खिलाते हुए पकड़ा।
थाना थाटीपुर क्षेत्र के न्यू सुरेष नगर से दो सटोरिए को आईपीएल मैच का सट्टा खिलाते हुए पकड़ा।
ग्वालियर आईपीएल क्रिकेट मैच प्रारम्भ होते ही ग्वालियर शहर में क्रिकेट पर सट्टे के लिए फड़ संचालित हो रहे हैं। उक्त सूचना पर कार्यवाही हेतु एसएसपी अमित सांघी ने एएसपी (पूर्व/अपराध) राजेष डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच की टीम को आईपीएल क्रिकेट पर सट्टे के फड़ों पर कार्यवाही करने कहा गया।
डीएसपी अपराध ग्वालियर डीएसपी अपराध नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने क्राईम ब्रांच की टीमें गठित की गई। जिनके द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दबिष देकर आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे सटोरियों को पकड़ा गया।
थाना सिरोल क्षेत्र
क्राईम ब्रांच व थान सिरोल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भगवान शांति अपार्टमेंट के दो फ्लेटों में दबिस देकर आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा चलाते हुए दो लोगों को पकड़ा गया। मौके से पुलिस टीम को 7 मोबाइल, 1 पावर बैंक, एक लेपटॉप मिला। पूछताछ में पकड़े गये सटोरियों ने बताया कि वह मुम्बई-राजस्थान आईपीएल पर ऑनलाईन सट्टा चला रहे थे जो कि आज 3ः30 बजे से हो रहा था। सटोरियों द्वारा अपार्टमेंट के दो फ्लेटों में ऑनलाईन आईपीएल सट्टा चलाया जा रहा था। पकड़े गये दोनों सटोरियों ने बताया कि वह 99HUB.IN लिंक तथा ROLEX129.IN  के जरिए अपने खास ग्राहकों को ऑनलाइन सट्टा खिला रहे थे। पकड़े गए सटोरियों ने बताया कि ऑनलाइन सट्टे के व्यापार में ग्राहकों को 99HUB.IN लिंक तथा ROLEX129.IN  लिंक दी जाती थी तथा आईपीएल का मैच शुरू होने से पहले सट्टा खेलने वाले ग्राहक बुकिंग सेंटर से जुड़ते थे तथा जब तक आईपीएल का मैच चलता है, सभी ग्राहक मैच के दौरान ऑनलाइन ही विकेट, रन आदि पर सट्टा लगाते हैं। सटोरिया एवं ग्राहक हार-जीत के रुपयों का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं।
थाना हजीरा क्षेत्र
बिरला नगर से एक सटोरिए को आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए पकड़ा, पकड़े गये सटोरिए के पास से पुलिस को एक मोबाइल मिला जिससे वह 15 लोगों को लाइन देकर गुजरात और दिल्ली के बीच चल रहे आईपीएल मैच का सट्टा खिला रहा था।
थाना थाटीपुर क्षेत्र
न्यू सुरेष नगर से आईपीएल का ऑनलाईन सट्टा खिलाते हुए दो सटोरियों को पकड़ा गया और मौके से 2 लेपटॉप एवं 2 मोबाइल तथा 18020 रूपये नगद जप्त किये गये। क्राइम ब्रांच टीम द्वारा आईपीएल के ऑनलाइन सटोरियों के नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *