MP में 5 हजार पुलिस जवानों की होगी भर्ती
भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को गृह विभाग की समीक्षा बैठक ली। मंत्रालय में पुलिस के कार्यों की समीक्षा और आगामी दो साल में अपराध नियंत्रण और पुलिस आधुनिकीकरण के एक्शन प्लान पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस फोर्स में 5 हजार जवानों की भर्ती की जाएगी। इस दौरान पुलिस भर्ती के लिए पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) की चयन शाखा को पुलिस भर्ती बोर्ड में तब्दील करने पर चर्चा हुई। इस दौरान सीएम ने पीईबी आरक्षक भर्ती 2020 में सामने आए विवाद को लेकर भी जानकारी ली। बैठक में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, सीएस इकबाल सिंह बैस, एसीएस गृह राजेश राजौरा, डीजीपी सुधीर सक्सेना समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
