ट्रांसपोर्टनगर में कबाडि़यों पर चोरी के संदेह में ट्रक व कार के 5 इंजन किये जप्त

कबाड़ी के पास से चोरी के संदेह में एक चैचिस भी की जप्त
ग्वालियर एएसपी (मध्य/यातायात) अभिनव चौकसे के निर्देष पर थाना बहोड़ापुर क्षेत्र में स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में कबाडि़यों की दुकानों पर कार्यवाही करने के लिये क्राईम ब्रांच व थाना बहोड़ापुर पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई।
सीएसपी ग्वालियर नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने कार्य करते हुये क्राईम ब्रांच व थाना बहोड़ापुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर में दविष दी गई। पुलिस टीम को दविष केे दौरान एक कबाड़ी के गोदाम पर ट्रकों के तीन इंजन तथा एक वाहन का चैचिस मिला, जिनके दस्तावेज के संबंध में उससे पूछताछ की गई पूछताछ के दौरान उसके द्वारा उक्त वाहनों के संबंध में कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर थाना बहोड़ापुर पुलिस द्वारा चोरी के संदेह में 3 इंजन तथा एक वाहन के चैचिस को जप्त किया जाकर एक आरोपी के विरूद्व एफआईआर दर्ज कर विवेचना में लिया गया। इसी क्रम में ट्रांसपोर्ट नगर में अन्य कबाड़ी के गौदाम पर भी दविष दी गई तो दविष के दौरान कुछ लोग वाहन काटते दिखे जो पुलिस टीम को देखकर भाग गये। पुलिस टीम को मौके पर से एक कार व एक सफारी कार का इंजन व वाहन कटाने में प्रयुक्त औजार मिले जिन्हे विधिवत जप्त कर गौदाम मालिक के खिलाफ थाना बहोड़ापुर में एफआईआर दर्ज की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *