हरियाणा में डॉक्टर को ठगने वाले ग्वालियर से गिरफ्तार

ग्वालियर. हरियाणा के रोहतक शहर में एक डॉक्टर के साथ ONLINE फ्रॉड करने वाले तीन शातिर ठगों को रोहतक की क्राइम ब्रांच व हजीरा पुलिस ने चार शहर का नाका, भिंड रोड से गिरफ्तार किया है। मूल रूप से यह भी आरोपी मुरैना के रहने वाले हैं, लेकिन हजीरा इलाके में किराए पर रहकर फरार काट रहे थे। पांच दिन से हरियाणा पुलिस ग्वालियर में डेरा जमाए थी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ रहे थे।

ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर तीन ठगों को गिरफ्तार किया
गुरुवार को हजीरा पुलिस से मदद मांगी जिस पर हजीरा पुलिस और हरियाणा क्राइम ब्रांच ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर तीन ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस तीनों ठगों को अपने साथ रोहतक हरियाणा ले गई है। उनसे कई ठगी के मामलों में खुलासा हो सकता है। हरियाणा क्राइम ब्रांच के एसआई सुनील कुमार ने बताया कि 35 लाख रुपए की ठगी के मामले में तीन आरोपियों की तलाश में क्राइम ब्रांच ने दबिश दी थी और हजीरा व महाराजपुरा इलाकों से तीन ठग अजय राठौर पुत्र ओमप्रकाश राठौर निवासी मुरैना हाल निवास चार शहर का नाका हजीरा, बृजमोहन पुत्र दिल्ली राम निवासी राठौर संतर नदी पार टाल व धर्मेन्द्र पुत्र भारत सिंह को महाराजपुरा इलाके से दबोचा है।

आरोपियों को हरियाणा क्राइम ब्रांच लेकर रवाना
एक साल से थी तलाश क्राइम ब्रांच अफसरों ने बताया कि एक साल पहले रोहतक के एक चर्चित डॉक्टर के साथ तीनों बदमाशों ने ONLINE ठगी की थी। जिसमें लाखों रुपए हड़प लिए थे। शिकायत रोहतक के सिविल लाइन थाने में दर्ज की गई थी, लेकिन हाल ही में मामले की जांच रोहतक क्राइम ब्रांच को मिली थी। आरोपियों ने एक साल पहले ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद से ही क्राइम ब्रांच हरियाणा उनकी तलाश में थी। आरोपी मूल रूप से मुरैना के रहने वाले हैं और पुलिस से बचने के लिए ग्वालियर में अपना ठिकाना बनाकर किराए पर रह रहे थे। जिससे वह पुलिस के हाथ नहीं आए। दो दिन पहले हजीरा और क्राइम ब्रांच ने तीन टीमें बनाकर आरोपियों को पकड़ने दबिश दी और सफलता हाथ लगी। आरोपियों को हरियाणा क्राइम ब्रांच लेकर रवाना हो गई है। पुलिस का कहना – इस मामले में सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया का कहना है कि साइबर ठगी के मामले में फरार तीन ठगों को ग्वालियर से हरियाणा क्राइम ब्रांच राउण्डअप कर ले गई है। वहां पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज है, आगे की कार्रवाई हरियाणा पुलिस करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *