भारतीय सेना की जबावी कार्यवाही में 3-4 पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर किया और पाक की 4 चौकी ध्वस्त
श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के पूंछ सेक्टर में पिछले 3 दिनों से जारी पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का भारतीय सेना ने मुंहतोड जबाव दिया। भारतीय सेना की जवाबी कार्यवाही में पाकिस्तानी सेना के 3 से 4 जवानों की मारे जाने और 5 जवानों के बुरी तरह से घायल होने की खबर है। इस कार्यवाही में सेना ने 4 पाकिस्तानी चौकियों को भी ध्वस्त कर दिया।
आपको बता दें कि कोरोना काल में भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। नियंत्रण रेखा पर लगातार पिछले कई दिनों से संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए फायरिंग कर रहा है। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान की इस गुस्ताखी को माफ नहीं किया और त्वरित कार्यवाही की है।
पिछले माह भी कुपवाड़ा जिले के रंगवार क्षेत्र में पाकिस्तानी फायरिंग में 3 नागरिकों की मौत हो गयी थी। इससे पूर्व पुंछ और कठुआ जिलों में एलओसी और अन्तर्रराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास पाकिस्तानी सेना ने अकारण गोलीबारी की और मोर्टार दागे, जिससे 45 वर्षीय एक महिला जख्मी हो गयी है।
