ग्वालियर में एक दिन के लिए खुला बाजार, पुलिस ने फिर दुकानों के शटर डाउन कराए

ग्वालियर. स्कूल और कॉलेजों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है और कई बच्चे अब तक कोर्स की किताबें नहीं खरीद पाए है तो लॉकडाउन के चलते बाहर से आने वाली किताबें भी नहीं आ पा रही है जिसके चलते बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन द्वारा किताओं की दुकानों के शटर बीते रोज खुलवाए गए थे लेकिन कोरोना के पांच मरीज मिलने के बाद आज जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाना शुरू कर दिए है और सुबह से ही किताब बाजार में पुलिस के जवान घूम रहे है। व्यापारियों ने भी अपनी दुकानों के शटर उठाना उचित नहीं समझा। फूलबाग स्थित किताब बाजार व हाईकोर्ट स्थित किताब मार्केट में आज दुकानों के शटर फिर से डाउन हो गए।
शिंदे की छावनी पर ऑटो पार्ट्स का शटर डाउन
शिंदे की छावनी पर ऑटो पार्ट्स वालों को अनुमति दी गई थी लेकिन यह अनुमति बीती रात निरस्त कर दी गई जिसके चलते शटर आज डाउन है। प्रशासन द्वारा शिंदे की छावनी पर ऑटो पार्ट्स वालों को एक-एक दिन बाजार खोलने के लिए कहा गया था। गुरूवार को पेट्रोल पंप वाली लाइन के शटर खुले थे और आज गणेश मंदिर वाली लाइन के शटर खुलने थे लेकिन अनुमति नहीं मिलने से यह शटर डाउन है।
दाल बाजार में किराने, फैनी की दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं
दाल बाजार में खेरिज किराने की दुकानें भले ही खुली हो लेकिन शहर में संचालित दुकानों के शटर डाउन है। आज शुक्रवार को किराने की दुकानों, फैनी की दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है जिसके चलते सुबह से ही व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर बैठे है। कुछ दुकानदारों ने शटर उठाए भी तो पुलिस ने बंद करा दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *