औरंगाबाद में मालगाड़ी ने मजदूरों को कुचला, 16 की मौत, 5-5 लाख रूपये की सहायता राशि

औरंगाबाद. महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भीषण रेल हादसा हुआ जहां करमाडा के पास एक मालगाड़ी ने 16 लोगों को रौंद दिया जिससे इनकी मौत हो गई। वहीं एक की तबियत नाजुक है और 4 लोगों की जान बाल-बाल बच गई। यह सभी लोग जालना इलाके में एक फैक्ट्री में काम करते थे जो कि लॉकडाउन के चलते ट्रेन पटरी के किनारे भुसावल की ओर जा रहे थे।
राज्य सरकार ने 5 लाख रु. की आर्थिक मदद देगी
ट्रेन दुर्घटना में मृत मजदूरों के परिवारों को राज्य सरकार ने 5-5 लाख रु. की आर्थिक मदद देगी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह मुख्यमंत्रीनिधि से ये सहायता प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री उद्धव ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि श्रमिकों और मजदूरों के लिए जितनी संभव हो उतनी ट्रेनों को जारी करने के लिए केंद्र के साथ निरंतर संपर्क में है और जल्द ही सभी की वापसी के लिए व्यवस्था की जाएगी।
आज सुबह हुई इस घटना के बारे में जानने के बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल मुख्य सचिव और रेलवे प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की और घटना के बारे में जाना। वहीं एसपी मोक्षदा पाटील के अनुसार जो 4 लोग बचे है वह सदमे में है और इनकी काउंसलिंग कर हादसे के बारे में जानकारी ली जा रही है। ये मंजदूर मध्यप्रदेश के थे और अपने घर जा रहे थे। वहीं घटनास्थल पर इन मजदूरों का सामान फैला हुआ था और उनके कपड़े, साथ लाई खाने-पीने की चीजें पटरी पर बिखरी हुई थी।

5-5 लाख रूपये की सहायता राशि

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद के पास रेल दुर्घटना में श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। ये श्रमिक मध्यप्रदेश के शहडोल, उमरिया आदि जिले के हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना के संबंध में रेल मंत्री  पीयूष गोयल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से चर्चा की और श्रमिक परिवारों की सहायता के लिये अधिक से अधिक सहयोग का अनुरोध भी किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिवंगत श्रमिकों के परिजनों को 5-5 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *