हिज्बुल मुजाहिदीन नायकू की जगह अब सैफुल्लाह बन सकता है नया कमांडर

नई दिल्ली. रियाज नायकू के मारे जाने के बाद हिज्बुल मुजाहिदीन का नया कमांडर सैफुल्लाह को बनाया जा सकता है। सुरक्षा एजेंसीज के हवाले से जानकारी मिली है कि हिज्बुल मुजाहिदीन सैफुल्लाह को नया कमांडर बनाना चाहता है। नायकू के मारे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसीज अब सैफुल्लाह की तलाश में जुट गई है।
सैफुल्लाह साउथ कश्मीर में एक्टिव
जानकारी के अनुसार सैफुल्लाह इन दिनों साउथ कश्मीर में एक्टिव है और वह भी (एप्लसप्लस) कैटेगार कस आतंकी है और उसे रियाज की तरह ही खतरनाक आतंकी की कैटेगरी की लिस्ट में शामिल किया गया है। सैफुल्लाह, नायकू की युवाओं को आतंकी संगठन में भर्ती करने की साजिशों में लगा हुआ है। आपको बता दें कि सैफुल्लाह मुठभेड़ में घायल आतंकियों का इलाज करने की वजह से सबसे पहले चर्चा में आया था।
जानकारी के अनुासर 6 मई को जम्मू कश्मीर के पुलवामा के बेगपोरा में सेना ने हिज्बुल कमांडर रियाज नायकू को मार गिराया था। नायकू पर 12 लाख का इलाम था। ये वहीं गांव है जहां रियाज नायकू पैदा हुआ था और यहीं पर उसका परिवार रहता है। आतंकी रियाज नायकू भी (ए प्लस प्लस) कैटिगरी का आतंकी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *