अपहरण कांड के इनामी फरार बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोपाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चम्बल जोन राजेश चावला द्वारा थाना अगरा जिला श्‍योपुर के अपरहण कांड के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये विशेष निर्देश दिये गये थे। इसके पालन में पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार व अति. पुलिस अधीक्षक पी एल कुर्वे के निर्देशन मे व एसडीओपी अनुभाग विजयपुर निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में सुबह की सर्चिंग के साथ-साथ रात्रि में भी बदमाशों की तलाश की जा रही थी। जिससे बदमाशो के मूवमेन्ट की जानकारी मिल सके। घटना के 3 आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुके थे। शेष आरोपी घटना दिनांक से ही फरार थे जिनकी गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरार 30 मार्च 2022 पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि फरार इनामी बदमाश झंकापुर के जंगल में छिपे हुये है। तीन टीमों का गठन कर चौका का रपटा पर जंगल में समस्त टीमों को उपस्थित होने के उपरान्त तीनों दिशाओं में प्रथक-प्रथक टीमों को रवाना किया गया।
झंकापुर के जंगल सर्चिंग के दौरान 3 बदमाश झाडियों में छुपे हुए दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस के द्वारा सरेण्डर करने का कहा गया। पुलिस के डर से बदमाशों ने भागने का प्रयास किया किंतु पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी छुट्टैया यादव से एक 12 बोर की बंदूक, चार जिन्दा राउण्ड, दो चले हुये कारतूस एवं फिरौती की रकम में से 75 हजार तथा आरोपी शैलू यादव से एक 315 बोर का कट्टा, दो जिन्दा राउण्ड एवं 40 हजार रुपये प्राप्‍त हुए। जिसे विधिवत जप्त किया गया।
ज्ञात हो इनामी फरारी बदमाश शैलू उर्फ शैलेन्द्र पुत्र माखन उम्र 24 साल, छुट्टैया उर्फ रणवीर पुत्र समरथ यादव उम्र 30 साल तथा समरथ पुत्र तेज सिंह यादव उम्र 58 साल निवासीगण भौजपैरिया थाना विजयपुर जिला श्योपुर पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस कार्यवाही में एसडीओपी विजयपुर निर्भय सिंह अलावा, थाना प्रभारी विजयपुर सोनपाल सिंह तोमर, अगरा भारत सिह गुर्जर, गसवानी शिवराम सिह कंषाना, चिलवानी साधू सिंह गुर्जर एवम ASI सुरेश धाकड, सतेन्द्र, HC हेमन्त रावत, आरक्षक नीरज गुर्जर एवं स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *