लॉटरी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले 2 डायरेक्टर गिरफ्तार

आरोपीगण ड्रॉ निकलने के नाम पर करते थे ठगी।
वर्ष 2018 से 10 कमरों के आलीषान भवन में चला रहे थे कॉलसेंटर।
लोन देने की आड़ मे संचालित किया जा रहा फर्जी कॉलसेंटर।
ठगी की राषि डलवाने के लिये कई बैंक खातों का करते थे उपयोग।

ग्वालियर। जिले में सायबर फ्रॉड करने वाले अपराधियों की धरपकड हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। फरार, लकी ड्रॉ मे फर्स्ट प्राईज में कार जीतने का झांसा देकर ठगी करने वाले बदमाषों को दिल्ली में देखा गया है इसी खबर से एसएसपी, एएसपी (पूर्व/अपराध) राजेष डण्डौतिया को क्राईम ब्रांच की टीम का बनाकर उक्त बदमाषों की गिरफ्तारी हेतु दिल्ली रवाना किया।
थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच की टीम बनाकर दिल्ली रवाना किया गया। क्राईम टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 30 मार्च को ठ.5। अषोका एन्क्लेव पार्ट 2, फरीदाबाद(हरियाणा) स्थित ऑफिस पर दबिष दी गई।
क्राईम टीम को दविष के दौरान उक्त स्थान पर एक कॉल सेंटर संचालित होता मिला। पुलिस टीम द्वारा वहां काम करने वाले लड़के-लड़कियों से बात करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त कॉल सेंटर दो व्यक्तियों द्वारा संचलित किया जाता है। क्राईम टीम द्वारा दोनों संचालकों को पकड़कर उनसे प्रकरण के संबंध मे पूछताछ करने पर उनके द्वारा ठगी करना स्वीकार किया गया। पकड़े गये दोनों व्यक्तियों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग फर्जी लकी ड्रॉ निकाल कर लोगों से ठगी करते थे। क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा उनके ऑफिस की तलाषी लेने पर वहां से मिले लेपटॉप, फोन, सिमकार्ड, नोट बुक, इंटरनेट डोगल आदि को विधिवत जप्त किया गया।
उक्त दोनों व्यक्ति वर्ष 2018 से यह ठगी का धंधा कर रहे थे। इनके द्वारा कॉल सेंटर पर काम करने वाली लड़कियों के जरिये लॉटरी में टीवी, फ्रिज, एसी, कार आदि निकलने के नाम पर लोगों को कॉल करवाया जाता था तथा उनसे ईनाम घर भिजवाने के नाम पर रूपये ट्रांसफर करवाये जाते थे। क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा की गई पूछताछ एक ओर ठगी के प्रकरण का भी खुलासा हुआ है और साथ ही पकड़े गये व्यक्तियों के ऑफिस से मिले दस्तावेजों की जांच पर से यह भी ज्ञात हुआ कि इनके द्वारा देषभर में हजारों लोेगों से लॉटरी लगने के नाम पर करोड़ों की ठगी की गई है। उक्त दोनो आरोपियों द्वारा डायरेक्ट सेविंग एजेंट बनकर लोन देने की आड़ में फर्जी कॉलसेंटर संचालित किया जा रहा था। इस कॉल सेंटर में 01 दर्जन से अधिक कर्मचारियों को उक्त कार्य हेतु लगाया गया था। उक्त आरोपियो द्वारा आम लोगों से की गई ठगी के रूपयों से दिल्ली मे 10 कमरों का आलीषान कॉल सेंटर बनाया गया था। क्राईम टीम द्वारा उक्त दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जाकर उनसे उनके साथियों तथा जिन खातों में वह रूपये ट्रांसफर करवाते उनके संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपीगणों द्वारा ठगी करने के लिये फर्जी सिम, फर्जी बैैंक खातों का प्रयोग किया जाता था।
आरोपीगणों द्वारा एक फर्जी शॉपिंग वेबसाईट बनाई गई थी। जिस पर शॉपिंग करने वाले व्यक्तियों का लकी ड्रॉ मे उपहार निकलने के नाम पर लोगों से कई तरह के शुल्क के रूप में राषि लेकर ठगी करते थे बाद में फोन उठाना बंद कर देते थे। आरोपिगणों द्वारा मोटी रकम की ठगी की जाती थी। फरियादिया के साथ आरोपीगणों द्वारा 4 लाख 50 हजार रूपये की ठगी की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *