ग्वालियर में जिस असिस्टेंट प्रोफेसर पर शिक्षिकाओं से छेड़छाड़ का आरोप, उसे राज्यपाल के हाथों दिला दी उपाधि

ग्वालियर. कुलपति प्रो. पंडित साहित्य कुमार नाहर ने विश्वविद्यालय की ही आंतरिक महिला परिवाद समिति की जांच में शिक्षिकाओं के साथ छेड़छाड़ के दोषी पाये गए एक असिस्टेन्ट प्रोफेसर को राज्यपाल के हाथों डिग्री दिलवा दी। वहीं इसके साथ कुछ ऐसे दोषी प्रोफेसरों के साथ राज्यपाल का फोटो सेशन भी करा दिया जो लड़कियों के साथ यौन उत्पीडन के दोषी भी है। खास बात यह है कि ये सारा मामला संस्कृति मंत्री के सामने हुआ। वहीं इस पूरे मामले को जिला प्रशासन से छुपाकर रखा गया।

क्या है पूरा मामला
करीब तीन वर्ष पूर्व राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय की एक महिला ऐसोसिएट प्रोफेसर ने मनीष करवड़े, असिस्टेंट प्रोफेसर तबला के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत को आंशित रूप से सही पाते हुए महिला आयोग से जांच कराने की सिफारिश की गई थी।

अभी तक इस मामले की आंतरिक परिवाद समिति की रिपोर्ट कार्य परिषद के पास ही नहीं आई है इसके लिए हमने कुलपति से कहा है। ऐसे में हम इस मामले को लेकर कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। वैसे जांच कमेटी ने यदि दोषी माना है तो ऐसे मामलों से बचना चाहिए।
चंद्रप्रताप सिंह सिकरवार, कार्य परिषद सदस्य, आरएमटीयू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *