भारत में पहली हाइड्रोजन कार, नितिन गड़करी कार में बैठकर पहुंचें संसद

नई दिल्ली. अगर आप भी भविष्य में हाइड्रोजन कारी खरीदने का मन बना रहे हैं तो इससे जरूर पढि़ये। जहां तक कीमत की बात करे तो इलेक्ट्रिक कारें 13-16 लाख, जबकि हाइड्रोजन कारें 50-60 लाख की है। मगर हाइड्रोजन कारें अभी बाजार में उपलब्ध ही नहीं हैं, जबकि इलेक्ट्रिक कारों के सीसिमत मॉडल ही मिल रहे हैं। इलेक्ट्रिक कार चलाने में जहां एक रूपये प्रति किमी खर्च आता है वहीं हाइड्रोजन कार में यह 2 रूपये पड़ता है प्रदूषण के नाम पर साइलेंसर से पानी निकलता है धुआं नहीं।
इन दोनों तरह की कारों के साथ अभी सबसे बड़ी चुनौती इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर है। भले ही देश में गिने-चुने चार्जिंग स्टेशन शुरू कर दिये गये हैं। पर हर जगह पहुंच बनने में अभी 3 से 5 वर्ष लगेंगे। हाइड्रोजन गैस का उत्पादन और ट्रांसपोेर्टेशन बहुत ही खर्चीला है।
