स्‍पेशल डीजी श्रीमती अरुणा मोहनराव को भावभीनी विदाई

भोपाल, पुलिस मुख्यालय की प्रशिक्षण शाखा द्वारा विशेष पुलिस महानिदेशक श्रीमती अरुणा मोहन राव को सेवा निवृति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई।श्रीमती राव विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) के रूप में 10 जुलाई 2020 से 21 दिसम्बर 2021 तक पदस्थ रही हैं।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्रीमती अनुराधा शंकर ने कहा कि श्रीमती राव ने प्रशिक्षण शाखा का कोविड की चुनौतियों के बीच नेतृत्व कर पुलिस प्रशिक्षण को नई ऊंचाइयां प्रदान की हैं।
श्रीमती अरुणा मोहन राव ने भावुक होते हुए कहा कि पुलिस प्रशिक्षण शाखा और पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों की टीम ने पूरी लगन से कार्य करते हुए जो सहयोग प्रदान किया वो अत्यंत महत्वपूर्ण था। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक पुलिस में सेवा करते हुए मैने जीवन में बहुत कुछ प्राप्त किया। अब विभाग को उसका प्रतिफल भी देना मेरा कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार द्वारा बच्चों के लिए अखिल भारतीय सेवाओं की प्रतियोगिता हेतु कोचिंग सेंटर स्थापित किया जा रहा है जिसमें पुलिस परिवार के बच्चों को पूर्णत: निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस अवसर पर डीसीपी भोपाल विनीत कपूर, मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी के उपनिदेशक मलय जैन, सहायक महानिरीक्षक प्रशिक्षण श्रीमती इरमीन शाह, सुमन गुर्जर एवं प्रशिक्षण शाखा व संस्थानों के अधिकारी तथा शाखा के कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *