हड़ताल से दो दिन प्रभावित रहेंगी सर्विसेज, लोन सैंक्शन जैसे जरूरी काम अटक सकते हैं
नई दिल्ली. आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी, इसकी वजह हड़ताल है। सेंट्रल ट्रेड युनियन्स के एक जॉइंट फोरम ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में दो दिनों की देशव्यापी हड़ताल बुलाई हैं। हड़ताल की वजह से लोन सैंक्शन, चेक क्लीयरिंग जैसे काम अटक सकते हैं। हड़ताल में रोडवेज, ट्रांसपोर्ट, इलेक्ट्रिसिटी टेलीकॉम, पोस्टल, इनकम टैक्स और इंश्योरेंस समेत अन्य सेक्टर के वर्कर भी शामिल होंगे।
ऑनलाइन बैंकिंग चालू रहेगी
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई समेत कई सरकारी बैंकों ने कहा है कि हड़ताल के कारण उनकी सेवाएं कुछ हद तक प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि, लोगों की परेशानी को कम करने के लिए बैंकों ने अपनी ब्रांच और ऑफिस में जरूरी व्यवस्था की है। हड़ताल के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग भी चालू रहेगी। इससे आप ऑनलाइन पैसों का लेन देन कर सकेंगे। लेकिन, ATM में कैश की किल्लत हो सकती है।
